Constitution of India, भारत का संविधान

भारत का संविधान

* संविधान व सर्वोच्च विधि होती है, जो किसी देश में राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक तथा मानवीय मूल्यों एवं संस्थाओं की स्थापना करती है। संविधान का उद्देश्य एक विशिष्ट राजनीतिक संस्कृति का विकास करना होता है। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए संविधान द्वारा विभिन्न राजनीतिक संस्थाओं के अधिकारों एवं उत्तरदायित्वों का निर्धारण किया जाता है।
*  भारत में स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद आधुनिक मूल्यों एवं संस्थाओं को स्थापित करने के लिए एक लिखित संविधान अपनाया। भारतीय संविधान के निर्माण करने वाले संविधान सभा का गठन जुलाई, 1946 में कैबिनेट मिशन की संस्तुतियों के आधार पर किया गया था।
 * संविधान का निर्माण
* भारतीय संविधान विश्व का सबसे विशाल संविधान है। इसके निर्माण में 2 वर्ष, 11 माह और 18 दिन का समय लगा था। इसमें आरंभ में 395 अनुच्छेद, 22 भाग और 8 अनुसूचियां (वर्तमान में 12) थी।
* संविधान का निर्माण देश के प्रत्येक प्रांत से चुने गए प्रतिनिधियों की संविधान सभा द्वारा किया गया।  संविधान सभा के सदस्यों की कुल संख्या 389 निर्धारित की गई, जिनमें 292 में ब्रिटिश प्रांतों से, 93 देशी रियासतों से एवं 4 कमिश्नर क्षेत्रों के प्रतिनिधि दिल्ली, अजमेर – मारवाड़, कुर्ग एवं बलूचिस्तान शामिल थे।
* प्रत्येक प्रांत की सीटों को जनसंख्या के अनुपात के आधार पर तीन प्रमुख समुदायो –  मुस्लिम, सिख और सामान्य में बांटा गया।
* संविधान सभा का प्रथम अधिवेशन 9 दिसंबर, 1946 को संपन्न हुआ था। मुस्लिम लीग ने संविधान सभा की पहली बैठक का बहिष्कार किया था। डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा ने संविधान सभा के प्रथम अधिवेशन की अध्यक्षता की थी, जो कि अस्थाई तौर पर इस पद पर नियुक्त किए गए थे।‌‌‌‌‌‌      
* 11 दिसंबर, 1946 को डॉ राजेंद्र प्रसाद को संविधान सभा का स्थाई अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
* पंडित जवाहरलाल नेहरू ने संविधान सभा के समक्ष ‘उद्देश्य प्रस्ताव’ 13 दिसंबर 1946 का प्रस्तुत किया, जो भारतीय संविधान का आधार बना।
* उद्देश्य प्रस्ताव को संविधान के रूप में परिष्कृत करने के लिए विभिन्न विषयों से संबंधित समितियों का गठन किया गया, जिसमें सबसे प्रमुख डॉ भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता में बनी 7 सदस्यों वाली प्रारूप समिति थी।
* प्रारूप समिति में डॉक्टर अंबेडकर के अतिरिक्त एन गोपालस्वामी आयंगर, अल्लादी कृष्णस्वामी अय्यर, के एम मुंशी, मोहम्मद सादुल्लाह डीपी खेतान (1948 में इनकी मृत्यु के पश्चात टीटी कृष्णमाचारी नियुक्त) और एन माधवराज ( बीएल मित्र के स्थान पर नियुक्त ) अन्य सदस्य थे।
* 26 नवंबर, 1949 को संविधान सभा अंगीकृत किया गया था, जिस पर 284 सदस्य ने हस्ताक्षर किए ।
* 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू किया गया, क्योंकि सन 1930 से 26 जनवरी का दिन संपूर्ण भारत में स्वाधीनता दिवस के रूप में मनाया जाता था, इसलिए 26 जनवरी 1950 को प्रथम गणतंत्र दिवस मनाया गया।
* डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान के जनक के रूप में जाना जाता है।
* संविधान सभा की अंतिम बैठक 26 जनवरी 1950 को हुई और इसी दिन संविधान सभा द्वारा डॉ राजेंद्र प्रसाद का भारत का प्रथम राष्ट्रपति चुना गया।
========================================================================================================================================================हमें लाइक जरूर करें!

Leave a Reply