CG Teacher Bharti 2026 LIVE: 11, 25 और 29 अक्टूबर को होगी परीक्षा, जानिए पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की बड़ी भर्ती 2026: 5000 पदों पर परीक्षा तिथि घोषित, अभ्यर्थियों में खुशी की लहर
कई वर्षों के इंतज़ार और लगातार उठती मांगों के बाद आखिरकार छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग में “छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026” प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया है। वर्ष 2026 के लिए करीब 5000 पदों पर शिक्षक भर्ती की घोषणा की गई है। इस खबर के सामने आते ही प्रदेश भर के युवाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।
परीक्षा तिथियों का ऐलान
राज्य स्तर पर आयोजित की जाने वाली यह “छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026” व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) के माध्यम से कराई जाएगी। परीक्षा कैलेंडर में इसे शामिल कर लिया गया है और संभावित तिथियां भी तय कर दी गई हैं।
- सहायक शिक्षक परीक्षा – 11 अक्टूबर 2026
- शिक्षक परीक्षा – 25 अक्टूबर 2026
- व्याख्याता परीक्षा – 29 अक्टूबर 2026
इन परीक्षाओं के जरिए प्रदेश के सरकारी स्कूलों में खाली पड़े पदों को भरा जाएगा, जिससे शिक्षकों की कमी को काफी हद तक दूर किया जा सकेगा।
किन पदों पर होगी भर्ती?
इस“छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026” भर्ती अभियान के अंतर्गत सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्याता तथा प्रयोगशाला से जुड़े पद शामिल किए गए हैं। लंबे समय से स्कूलों में स्टाफ की कमी को लेकर चिंता जताई जा रही थी। सरकार का मानना है कि इस भर्ती से शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
जल्द जारी होगा विस्तृत नोटिफिकेशन
अभी परीक्षा तिथियों की जानकारी सामने आई है। विस्तृत विज्ञापन, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, सिलेबस और अन्य जरूरी दिशा-निर्देश जल्द जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट और विश्वसनीय स्रोतों पर नजर बनाए रखें।
युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देखने वाले हजारों युवाओं के लिए यह बड़ा मौका है। कई बार आंदोलन और मांग उठने के बाद यह भर्ती प्रक्रिया शुरू हो रही है, इसलिए इसे एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।
यदि आप भी शिक्षक भर्ती 2026 की तैयारी कर रहे हैं, तो अभी से रणनीति बनाकर पढ़ाई शुरू कर दें। समय पर तैयारी ही सफलता की कुंजी है।
